सब-जूनियर नेशनल कुराश चैंपियनशिप: भोपाल के सत्यम सिंह ने जीता सिल्वर मेडल

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। सब-जूनियर नेशनल कुराश चैंपियनशिप 2025-26 का आयोजन 10 से 13 सितंबर तक रायपुर के अग्रसेन धाम में किया गया। यह प्रतियोगिता इंडियन कुराश एसोसिएशन के तत्वावधान में संपन्न हुई, जिसमें 22 राज्यों के 500 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस चैंपियनशिप में तास क्लब बीएचईएल, भोपाल के खिलाड़ी सत्यम सिंह ने 25 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता और मध्यप्रदेश का मान बढ़ाया। खिलाड़ी की इस उपलब्धि पर मध्यप्रदेश कुराश एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक स्वामी, राष्ट्रीय रेफरी जोगेंद्र तिवारी, शाहजहां और शौकत अली ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here