Asian Wrestling Championships: भारत ने जीते 17 पदक, अमन और मुकुल को करना पड़ा रजत पदक से संतोष

0

नई दिल्ली : ओलंपिक पदक विजेता अमन सहरावत को एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक से संतोष करना पड़ा, वहीं मुकुल दहिया भी रविवार को अपना फाइनल मुकाबला हार गए। इसके साथ ही भारत ने इस टूर्नामेंट में कुल 17 पदकों के साथ अपना अभियान समाप्त किया। भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण, छह रजत और नौ कांस्य पदक अपने नाम किए, जो कुल मिलाकर एक मजबूत अभियान को दर्शाता है।

फाइनल में दोनों को मिली हार, सिल्वर से संतोष

गैर ओलंपिक पुरुषों के फ्रीस्टाइल 61 किग्रा वर्ग में मुकाबला करते हुए अमन को फाइनल में कोरिया के क्वांग म्योंग किम के हाथों 10-13 से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद पुरुषों के 86 किग्रा फ्रीस्टाइल फाइनल में मुकुल को ईरान के कामरान जी घासेमपोर के हाथों 0-7 से हार मिली जिससे उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। फिर दिनेश ने 125 किग्रा वर्ग में किर्गिस्तान के अर्स्लानबेक तुरदुबेकोव पर तकनीकी श्रेष्ठता (12-1) से जीत दर्ज करते हुए अपना कांस्य प्लेऑफ मुकाबला जीत लिया। टीम रैंकिंग में ईरान 178 अंकों के साथ शीर्ष पर रहा, जबकि भारत 162 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा और जापान 127 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here