31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

वैभव सूर्यवंशी ने 14 की उम्र में आयुष महात्रे का रिकॉर्ड तोड़ा, टी20 में रच दिया इतिहास

नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी भले ही सिर्फ 14 साल के हों, लेकिन कम उम्र में ही उन्होंने बड़े खिलाड़ियों जैसी परफॉर्मेंस देकर सबको चौंका दिया है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में महाराष्ट्र के खिलाफ उन्होंने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए जबरदस्त शतक लगाया। इसके साथ ही वे टी20 क्रिकेट इतिहास में 14 साल की उम्र में शतक जमाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज़ बन गए। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने आयुष महात्रे का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया और अपने करियर की सबसे खास पारी खेली।

वैभव ने रचा इतिहास, बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में महाराष्ट्र के खिलाफ 61 गेंदों पर नाबाद 108 रन की पारी खेली। ये उनके टी20 क्रिकेट करियर का तीसरा शतक रहा। यानी अब वैभव महज 14 साल की उम्र में टी20 प्रारूप में 3 शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले किसी भी बैटर ने इस उम्र में ऐसा कमाल नहीं किया था। वैभव ने अपने टी20 क्रिकेट करियर का पहला शतक आईपीएल 2025 में लगाया था। टी20 में उनका बेस्ट स्कोर 144 रन है।

वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा आयुष महात्रे का रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी से पहले टी20 क्रिकेट में 19 साल की उम्र से पहले दो-दो शतक लगाने वाले सिर्फ दो बल्लेबाज थे—आयुष महात्रे और गुस्ताव माकॉन। लेकिन अब वैभव ने 19 साल की उम्र से पहले तीन शतक लगाकर इन दोनों खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया और इस लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए। यानी 19 साल की उम्र से पहले टी20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड अब वैभव सूर्यवंशी के नाम दर्ज हो गया है।

19 साल की उम्र से पहले टी20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बैटर्स

3 शतक – वैभव सूर्यवंशी
2 शतक – गुस्ताव माकॉन
2 शतक – आयुष महात्रे

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles