AUS vs SA: ग्रीन ने 4 कैच से 6 खिलाड़ियों की कर ली बराबरी, साउथ अफ्रीका ने बनाए 277 रन

0

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मैथ्यू ब्रीट्जके ने 88 और ट्रिस्टन स्टब्स ने 74 रनों की अर्धशतकीय पारियों की मदद से टीम ने 49.1 ओवर में 277 रन बनाए और ऑलआउट हो गई। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जंपा ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस और मार्नस लाबुशेन को 2-2 विकेट मिले।

जोश हेजलवुड ने एक सफलता हासिल की। साउथ अफ्रीका की ओर से इस मैच में टेम्बा बावुमा की जगह एडन मार्करम ने खेला, लेकिन उनका बल्ला खामोश रहा और वह डक पर आउट हो गए। इस मैच में साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने निराश किया और उन्होंने केवल 5 गेंदों पर 1 रन ही बनाया। वहीं टोनी डीजार्जी ने 38 रन का योगदान दिया, वियान मुल्डर ने 26 रन बनाए, और केशव महाराज नाबाद 22 रन के साथ पारी पूरी की। रियान रिकेल्टन ने भी केवल 8 रन ही बनाए।

कैमरन ग्रीन ने 4 कैच से 6 खिलाड़ियों को आउट कर बनाई बराबरी

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी कैमरन ग्रीन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 कैच पकड़े, जिनमें ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, वियान मुल्डर और नांद्रे बर्गर शामिल थे। इसके साथ ही वह वनडे प्रारूप में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एक मैच में 4 कैच पकड़ने वाले सातवें खिलाड़ी बन गए। इससे पहले मार्क टेलर, माइकल क्लार्क, एंड्रयू साइमंड्स, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल मार्श और मार्नस लाबुशेन इस उपलब्धि को हासिल कर चुके थे। इस प्रदर्शन के साथ ग्रीन अब इन खिलाड़ियों की बराबरी कर चुके हैं।

ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी

4 – मार्क टेलर बनाम वेस्टइंडीज, सिडनी, 1992
4 – माइकल क्लार्क बनाम भारत, मेलबर्न, 2004
4 – एंड्रयू साइमंड्स बनाम श्रीलंका, एडिलेड, 2006
4 – ग्लेन मैक्सवेल बनाम इंग्लैंड, सिडनी, 2015
4 – मिशेल मार्श बनाम वेस्टइंडीज, ब्रिजटाउन, 2016
4 – ग्लेन मैक्सवेल बनाम न्यूजीलैंड, एजबेस्टन, 2017
4 – मार्नस लाबुशेन बनाम इंग्लैंड, ट्रेंट ब्रिज, 2024
4 – कैमरन ग्रीन बनाम दक्षिण अफ्रीका, मैके, 2025

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here