नई दिल्ली : T20 वर्ल्ड कप 2026 के 31वें मुकाबले में न्यूजीलैंड और कनाडा आमने-सामने हैं। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेल रहे इस मैच में कनाडा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। न्यूजीलैंड की टीम इस टूर्नामेंट में पहली बार कनाडा के खिलाफ T20I मुकाबला खेल रही है। इससे पहले दोनों टीमें क्रिकेट के मैदान पर केवल तीन बार आमने-सामने हुई थीं, और ये सभी मुकाबले ODI वर्ल्ड कप में खेले गए थे, जिसमें न्यूजीलैंड का पलड़ा हमेशा भारी रहा है।
आज का मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है; अगर न्यूजीलैंड जीत दर्ज करता है तो उसका सुपर-8 में पहुंचना लगभग तय हो जाएगा, जबकि कनाडा के लिए हार का मतलब टूर्नामेंट से बाहर होना होगा। कनाडा के खिलाफ न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह डेरिल मिचेल टीम की कमान संभाल रहे हैं। टॉस के बाद न्यूजीलैंड के कार्यवाहक कप्तान ने कहा कि मिचेल सैंटनर की तबीयत ठीक नहीं है, इसलिए उम्मीद है कि वह 24 घंटे में ठीक हो जाएगा। लॉकी फर्ग्यूसन भी जल्द टीम से जुड़ेंगे।
प्लेइंग इलेवन
न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, जेम्स नीशम, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी
कनाडा (प्लेइंग XI): युवराज समरा, दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), नवनीत धालीवाल, हर्ष ठाकर, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोवा (विकेट कीपर), साद बिन जफर, शिवम शर्मा, दिलोन हेलीगर, जसकरण सिंह, अंश पटेल।


