33.8 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

भारत 4 विकेट से हारा, ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी टी-20 में 126 रन का लक्ष्य आसानी से चेज किया

मेलबर्न। टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में 4 विकेट से हार मिली। शुक्रवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 125 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 13.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। पावरप्ले में ही शुभमन गिल 5 रन, संजू सैमसन 2 रन, तिलक वर्मा बिना खाता खोले और सूर्यकुमार यादव 1 रन पर आउट हो गए। टीम मुश्किल में थी, लेकिन अभिषेक शर्मा ने हर्षित राणा के साथ पारी को संभाला। दोनों ने अहम साझेदारी कर स्कोर को सम्मानजनक स्थिति तक पहुंचाया। अभिषेक ने 37 गेंद पर 68 रन की पारी खेली।

इस दौरान नौ में से कोई भी अन्य बल्लेबाज दहाई तक नहीं पहुंच सका। गेंदबाजी में ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड सबसे सफल रहे और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। हेजलवुड ने 3 विकेट लिए। जेवियर बार्टलेट और नाथन एलिस को 2-2 विकेट मिले, जबकि मार्कस स्टोयनिस ने एक विकेट लिया। भारत के दो बल्लेबाज रनआउट भी हुए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने तेज शुरुआत की। कप्तान मिचेल मार्श ने 46 रन बनाए और टीम को मजबूत आधार दिया। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट लिए। हर्षित राणा को विकेट नहीं मिला, लेकिन उन्होंने बैट से 35 रन का योगदान देकर टीम को संकट से निकाला। ऑस्ट्रेलिया ने जीत के साथ पांच मैचों की सीरीज में बढ़त बना ली है। तीसरा मुकाबला 2 नवंबर को हॉबर्ट में खेला जाएगा, जहां टीम इंडिया वापसी की कोशिश करेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles