नई दिल्ली: विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है। टीम ने 22 ओवर के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 133 रन बना लिए हैं। एश्ले गार्डनर और ताहलिया मैक्ग्रा की जोड़ी क्रीज पर है। कप्तान एलिसा हीली 19, फोएबे लिचफील्ड 45, एलिस पैरी 33, एनाबेल सदरलैंड 5 और बेथ मूनी 12 रन बनाकर आउट हुईं। न्यूजीलैंड की ओर से एमेलिया केर और ली ताहुहु ने 2-2 विकेट लिए। ब्री इलिंग को 1 विकेट मिला। इंदौर में बुधवार को हल्की बारिश के आसार हैं। ऑस्ट्रेलिया विमेंस टीम ने अब तक सबसे ज्यादा सात वनडे वर्ल्ड कप जीते हैं। टीम 2 बार रनर-अप भी रही है। वहीं, न्यूजीलैंड एक बार 2000 में चैंपियन बनी थी।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
ऑस्ट्रेलिया: एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), फोएबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, बेथ मूनी, एनाबेल सदरलैंड, एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैक्ग्रा, सोफी मोलीन्युक्स, अलाना किंग, किम गर्थ, डेरिक ब्राउन।
न्यूजीलैंड: सूजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, एमेलिया केर, सोफी डिवाइन (कप्तान), ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज (विकेट कीपर), जेस केर, इडेन कार्सन, ब्री इलिंग, ली ताहुहु।

