डुरंड कप में रियल कश्मीर की शानदार जीत, नेरोका FC को 3-1 से हराया

0

इंफाल. इंफाल में खेले गए 134वें इंडियनऑयल डुरंड कप के ग्रुप एफ मुकाबले में रियल कश्मीर FC ने नेरोका FC को 3-1 से हराकर शीर्ष स्थान हासिल किया। इस जीत के साथ रियल कश्मीर ने ग्रुप चरण का अंत 3 मैचों में 6 अंकों के साथ किया, जबकि नेरोका के खाते में सिर्फ 2 अंक रहे। अब 12 अगस्त को इंडियन नेवी FT और TRAU FC के बीच होने वाला मुकाबला तय करेगा कि नॉकआउट में कौन जाएगा। खुमान लम्पक मेन स्टेडियम में खेले गए मैच का पहला हाफ कड़ा रहा। 32वें मिनट में रियल कश्मीर ने बढ़त बनाई, जब कॉर्नर पर मिले मौके को सलाम रंजन सिंह ने गोल में बदला। हाफ टाइम तक स्कोर 1-0 रहा। दूसरे हाफ में नेरोका ने जोरदार शुरुआत की और 67वें मिनट में लुकास चागास ने सापाबा के पास पर गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया।

लेकिन सिर्फ तीन मिनट बाद 70वें मिनट में तारेक ने फ्री-किक से बने मौके पर गोल कर रियल कश्मीर को फिर बढ़त दिला दी। 82वें मिनट में मोडू मबेंगुए ने तेज काउंटर अटैक में गोल कर टीम की जीत पक्की कर दी।  मैच में रियल कश्मीर की ओर से सलाम रंजन सिंह, मारेत तारेक और मोडू मबेंगुए ने गोल किए, जबकि नेरोका की तरफ से एकमात्र गोल लुकास ने किया। इस जीत से रियल कश्मीर ने नॉकआउट में पहुंचने की अपनी उम्मीदें मजबूत कर लीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here