इंडिया U-19 से भिड़ेगी ऑस्ट्रेलिया U-19 टीम, आर्यन शर्मा और यश देशमुख को मौका

0

नई दिल्ली: इंडिया अंडर-19 के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम का ऐलान शुक्रवार (8 अगस्त) को कर दिया गया। अगले महीने होने वाली इस भिड़ंत के लिए 15 सदस्यीय कंगारू स्क्वॉड में भारतीय मूल के दो खिलाड़ियों, आर्यन शर्मा और यश देशमुख को जगह मिली है। विक्टोरिया के बल्लेबाज़ आर्यन शर्मा और न्यू साउथ वेल्स के ऑलराउंडर यश देशमुख टीम में शामिल पांच NSW खिलाड़ियों में से एक हैं।

इस युवा टीम की कोचिंग का जिम्मा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व मुख्य कोच टिम नीलसन संभालेंगे। इंडिया अंडर-19 और ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के बीच 3 मैचों की यूथ वनडे सीरीज 21 से 26 सितंबर के बीच ब्रिस्बेन में खेली जाएगी। 2 मैचों की यूथ टेस्ट सीरीज 30 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच ब्रिस्बेन और मैके में खेली जाएगी। दौरे के लिए आयुष म्हात्रे की अगुआई वाली इंडिया अंडर-19 टीम का पहले ही ऐलान हो चुका है।

ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम

साइमन बज, एलेक्स टर्नर, स्टीव होगन, विल मालजचुक, यश देशमुख, टॉम होगन, आर्यन शर्मा, जॉन जेम्स, हेडन शिलर, चार्ल्स लैचमंड, बेन गॉर्डन, विल बायरोम, केसी बार्टन, एलेक्स ली यंग, जेडन ड्रेपर।
रिजर्व: जेड हॉलिक, टॉम पैडिंगटन, जूलियन ओसबोर्न।

इंडिया अंडर-19 टीम

आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, राहुल कुमार, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आर एस अंबरीश, कनिष्क चौहान, नमन पुष्पक, हेनिल पटेल, डी दीपेश, किशन कुमार, अनमोलजीत सिंह, खिलान पटेल, उधव मोहन, अमन चौहान।

स्टैंडबाय खिलाड़ी

युधाजीत गुहा, लक्ष्मण, बी.के. किशोर, अलंकृत रापोल, और अर्नव बग्गा।

इंडिया मेंस अंडर-19 टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा
क्र.सं. दिनांक (से) दिन और तारीख (तक) मैच वेन्यू
1 रविवार 21 सितंबर 2025 पहला यूथ वनडे नॉर्थ
2 बुधवार 24 सितंबर 2025 दूसरा यूथ वनडे नॉर्थ
3 शुक्रवार 26 सितंबर 2025 तीसरा यूथ वनडे नॉर्थ
4 मंगलवार 30 सितंबर 2025 शुक्रवार 3 अक्टूबर मल्टी डे 1 नॉर्थ
5 मंगलवार 07 अक्टूबर 2025 शुक्रवार 10 अक्टूबर मल्टी डे 2 मकाय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here