एनएसटी न्यूज, भोपाल। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित ए. डब्ल्यू. कनमड़ीकर ट्रॉफी अंडर-13 बॉयज इंटर डिवीजनल (दो दिवसीय) क्रिकेट टूर्नामेंट में भोपाल डिवीजन ने शहडोल डिवीजन को पहली पारी की बढ़त के आधार पर हरा दिया। मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला गया।
मैच के दूसरे दिन शहडोल डिवीजन की टीम पहली पारी में 57.3 ओवर में 113 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से उज्जवल चक्रवर्ती ने 24 और अथर्व गुप्ता ने 20 रन बनाए। भोपाल डिवीजन की ओर से समर्थ पुनतांबेकर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए, जबकि शिवांक जोशी को 2 विकेट मिले।
फॉलोऑन खेलने उतरी शहडोल डिवीजन की टीम दूसरी पारी में 51.4 ओवर में 150 रन बनाकर फिर ऑलआउट हो गई। इस पारी में उज्जवल चक्रवर्ती ने 73 रन और अक्षत पांडे ने 37 रन का योगदान दिया। भोपाल डिवीजन की ओर से शिवांक जोशी, समर्थ पुनतांबेकर और खुशवंत सिंह ने 2-2 विकेट हासिल किए। पहली पारी में बढ़त के चलते भोपाल डिवीजन ने मैच अपने नाम किया। शानदार प्रदर्शन के लिए भोपाल डिवीजन के खुशवंत सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।


