डब्ल्यूसीएल 2026 में फिर होगी भारत-पाकिस्तान भिड़ंत, युवराज-अफरीदी पर रहेंगी नजरें

0

नई दिल्ली : वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का तीसरा सीजन 3 से 18 अक्टूबर तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेला जाएगा। यह पहली बार होगा, जब टूर्नामेंट का आयोजन यूनाइटेड किंगडम से बाहर किया जाएगा। टूर्नामेंट के मुकाबले दुबई और शारजाह में खेले जाएंगे। इस सीजन में एक बार फिर क्रिकेट के कई दिग्गज खिलाड़ी मैदान पर अपना जलवा दिखाते नजर आएंगे। युवराज सिंह, शाहिद अफरीदी, डेविड वॉर्नर, क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स और मोईन अली जैसे स्टार खिलाड़ियों के एक्शन में होने से टूर्नामेंट को लेकर रोमांच बढ़ गया है।

10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के पहले सीजन में इंडिया चैंपियंस ने पाकिस्तान चैंपियंस को हराकर पहली बार खिताब जीता था जबकि इसके दूसरे सीजन में साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था। तीसरे सीजन में बांग्लादेश चैंपियंस भी खेलती हुई नजर आएगी। यूके में दो सफल सीजन के बाद वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स पहली बार यूएई में आयोजित की जाएगी।

बांग्लादेश की टीम पहली बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी, जिससे इस सीजन में टीमों की संख्या बढ़कर सात हो जाएगी। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 10 अक्टूबर को दुबई में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के ग्रुप चरण में दो-दो मैच वाले दिनों में पहला मुकाबला दोपहर 3:30 बजे, जबकि दूसरा मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। सेमीफाइनल मुकाबले 16 अक्टूबर को शारजाह में खेले जाएंगे, जबकि 18 अक्टूबर को फाइनल मुकाबला होगा। इस सीजन में डेविड वॉर्नर पहली बार वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में खेलते नजर आएंगे, जिससे टूर्नामेंट का रोमांच और बढ़ने की उम्मीद है।

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 का शेड्यूल
  • 3 अक्टूबर- इंडिया C बनाम ऑस्ट्रेलिया C और पाकिस्तान C बनाम बांग्लादेश C- शारजाह क्रिकेट स्टेडियम
  • 4 अक्टूबर- साउथ अफ्रीका C बनाम वेस्ट इंडीज C और इंडिया C बनाम इंग्लैंड C- शारजाह क्रिकेट स्टेडियम
  • 5 अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया C बनाम पाकिस्तान C और बांग्लादेश C बनाम इंग्लैंड C- शारजाह क्रिकेट स्टेडियम
  • 6 अक्टूबर- इंडिया C बनाम साउथ अफ्रीका C और पाकिस्तान C बनाम वेस्ट इंडीज C- शारजाह क्रिकेट स्टेडियम
  • 7 अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया C बनाम बांग्लादेश C और इंग्लैंड C बनाम वेस्ट इंडीज C- शारजाह क्रिकेट स्टेडियम
  • 9 अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया C बनाम साउथ अफ्रीका C और बांग्लादेश C बनाम वेस्ट इंडीज C- दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
  • 10 अक्टूबर-इंग्लैंड C बनाम साउथ अफ्रीका C और इंडिया C बनाम पाकिस्तान C- दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
  • 11 अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया C बनाम वेस्ट इंडीज C और इंडिया C बनाम बांग्लादेश C- दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
  • 12 अक्टूबर- पाकिस्तान C बनाम साउथ अफ्रीका C- दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
  • 13 अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया C बनाम इंग्लैंड C और इंडिया C बनाम वेस्ट इंडीज C- शारजाह क्रिकेट स्टेडियम
  • 14 अक्टूबर- इंग्लैंड C बनाम पाकिस्तान C और बांग्लादेश C बनाम साउथ अफ्रीका C- शारजाह क्रिकेट स्टेडियम
  • 16 अक्टूबर- सेमीफाइनल 1, सेमीफाइनल 2, शारजाह क्रिकेट स्टेडियम
  • 18 अक्टूबर- फाइनल मुकाबला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here