आयुष शेट्टी एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में, 60 साल बाद भारतीय मेंस सिंगल्स में इतिहास

0

नई दिल्ली.   भारतीय शटलर आयुष शेट्टी ने एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया है। 20 वर्षीय खिलाड़ी ने सेमीफाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त और डिफेंडिंग चैंपियन थाई खिलाड़ी कुन्लावत वितिदसर्न को तीन गेम में हराकर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की।  आयुष ने मुकाबले में 10-21, 21-19, 21-17 से जीत दर्ज की। शुरुआती गेम हारने के बाद उन्होंने शानदार वापसी करते हुए अगले दोनों गेम अपने नाम किए और मानसिक मजबूती का बेहतरीन उदाहरण पेश किया।

इस उपलब्धि के साथ आयुष 60 साल बाद एशियन चैंपियनशिप के मेंस सिंगल्स फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। इससे पहले 1965 में दिनेश खन्ना ने इस स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता था।  आयुष ने क्वार्टर फाइनल में दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी जोनाथन क्रिस्टी को हराकर पहले ही बड़ा उलटफेर किया था। इसके अलावा उन्होंने अन्य शीर्ष खिलाड़ियों को भी मात दी है, जिससे उनका प्रदर्शन लगातार चर्चा में रहा है।  अब फाइनल में आयुष का सामना दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा, जहां उनकी नजर खिताब जीतकर इतिहास को और बड़ा करने पर होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here