एनएसटी न्यूज, भोपाल। नागपुर में आयोजित अंडर-17 जूनियर राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैम्पियनशिप (4 से 11 अप्रैल 2026) में मध्यप्रदेश की महिला खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 1 रजत और 2 कांस्य पदक हासिल किए। वरिधि दुबे ने 66 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता, जबकि ऋद्धि पांडे (70 किग्रा) और स्नेहा वर्मा (75 किग्रा) ने कांस्य पदक अर्जित किए। तीनों खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार तकनीक और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। ये सभी बाक्सर चीफ कोच रोशनलाल से प्रशिक्षणरत हैं।


