बाबर आजम शीर्ष पर कायम, श्रेयस अय्यर ने टॉप-10 में बनाई जगह; जानें पूरी सूची

0

नई दिल्ली : भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर का बल्ला न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20आई सीरीज में जरा खामोश है। कीवी टीम के खिलाफ चौथे मैच में भी श्रेयस अच्छी शुरुआत के बाद बड़ी पारी खेलने में कामयाब नहीं हो पाए। श्रेयस ने इस मैच में 22 रन बनाए और वो टी20आई में बतौर कप्तान एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप-10 में शामिल हो गए। इस लिस्ट में पाकिस्तानी बैटर बाबर आजम पहले नंबर पर मौजूद हैं।

श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे मैच में 11 गेंदों पर 22 रन 4 चौकों की मदद से बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 200.00 का रहा। अपनी इस पारी के दम पर श्रेयस अय्यर अब एक कैलेंडर वर्ष में टी20आई में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 कप्तानों की लिस्ट में 9वें नंबर पर आ गए। श्रेयस अय्यर ने साल 2026 में टी20आई में बतौर कप्तान 666 रन बना चुके हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर बाबर आजम हैं जिन्होंने साल 2021 में कुल 939 रन बनाए थे।

टी20आई में बतौर कप्तान एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तानों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर जापान ने केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग हैं जिन्होंने साल 2024 में 860 रन बनाए थे तो वहीं तीसरे नंबर पर यूएई के मुहम्मद वसीम हैं जिन्होंने साल 2024 में 839 रन बनाए थे। इस लिस्ट में इंग्लैंड के टी20 कप्तान हैरी ब्रुक छठे नंबर पर मौजूद हैं जिन्होंने साल 2026 में अब तक बतौर कप्तान 690 रन बनाए हैं।

T20I में एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-10 कप्तान
बल्लेबाज देश मैच रन बेस्ट स्कोर स्ट्राइक रेट 100 50 4 6 वर्ष
बाबर आमज पाकिस्तान 29 939 122 127.58 1 9 99 17 2021
केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग जापान 20 860 109* 151.14 1 6 67 43 2024
मुहम्मद वसीन यूएई 23 849 100 158.39 1 8 61 49 2024
निजाकत खान हांग-कांग 28 784 81 133.1 0 5 51 35 2024
बाबर आजम पाकिस्तान 26 735 110* 123.32 1 5 83 10 2022
हैरी ब्रुक इंग्लैंड 19 690 114* 189.04 2 3 56 38 2026
हैदर बट्ट बहरीन 22 682 79* 129.65 0 6 48 34 2024
मुहम्मद वसीम यूएई 22 669 84 139.08 0 5 71 29 2025
श्रेयस अय्यर भारत 25 666 102* 148.99 1 2 56 21 2026
मुहम्मद वसीन यूएई 20 664 80 167.67 0 5 59 43 2023
रोहित शर्मा भारत 29 656 72 134.42 0 3 64 32 2022

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here