नई दिल्ली. Pakistan Super League (PSL) में बॉल टैंपरिंग को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच खेले गए मैच में अंपायरों ने लाहौर पर गेंद से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए 5 रन की पेनल्टी लगा दी, जबकि Fakhar Zaman पर 1-2 मैच के बैन का खतरा मंडरा रहा है। यह घटना कराची की पारी के 19वें ओवर के बाद हुई, जब आखिरी ओवर में जीत के लिए 14 रन चाहिए थे। इसी दौरान कप्तान Shaheen Shah Afridi, Haris Rauf और फखर जमान गेंद के साथ रन-अप पर एकत्र हुए और अंपायरों को गेंद संदिग्ध लगी।
अंपायरों ने जांच के बाद गेंद बदल दी और कराची को 5 पेनल्टी रन दे दिए। इसके बाद लक्ष्य घटकर 9 रन रह गया। इस फैसले पर कप्तान शाहीन अफरीदी ने अंपायरों से बहस भी की और बाद में कहा कि उन्हें पेनल्टी का कारण स्पष्ट नहीं है। पेनल्टी का फायदा उठाते हुए कराची ने मुकाबला 3 गेंद शेष रहते 4 विकेट से जीत लिया। अब्बास अफरीदी ने चौका और छक्का लगाकर मैच खत्म किया। फखर जमान को अब मैच रेफरी रोशन महानामा के सामने पेश होना होगा, जहां आगे की कार्रवाई तय होगी।

