Cristiano Ronaldo के बिना पुर्तगाल को खेलना पड़ा ड्रॉ, मैक्सिको-पुर्तगाल मैच रहा गोलरहित

0

नई दिल्ली : मेक्सिको राष्ट्रीय फुटबॉल टीम और पुर्तगाल राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के बीच फीफा फुटबॉल विश्व कप 2026 से पहले शनिवार देर रात खेला गया वार्मअप मैच ड्रॉ रहा। स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बिना मैदान पर उतरी पुर्तगाल की टीम इस मुकाबले में एक भी गोल नहीं कर सकी, जबकि मेक्सिको की टीम भी गोल पोस्ट को भेदने में नाकाम रही। यह मुकाबला दो साल के नवीनीकरण के बाद दोबारा खोले गए एज्टेका स्टेडियम, मेक्सिको सिटी में खेला गया। मैच में गोल करने का सबसे अच्छा मौका पुर्तगाल के गोंकालो रामोस को 26वें मिनट में मिला। हालांकि, उनका शाट गोलपोस्ट से टकरा गया। मुकाबले में मेक्सिको की टीम में चोट के कारण 12 खिलाड़ी शामिल नहीं थे। इनमें छह ऐसे शुरुआती खिलाड़ी भी शामिल थे, जिन्होंने पिछले साल टीम को नेशंस लीग और गोल्ड कप जीतने में मदद की थी।

वहीं पुर्तगाल की टीम रोनाल्डो के अलावा राफेल लेओ भी गैरमौजूद थे। मैक्सिको का ऐतिहासिक एज्टेका स्टेडियम इस विश्व कप में पांच मैचों की मेजबानी करेगा। इस स्टेडियम ने 1970 और 1986 के विश्व कप टूर्नामेंट के फाइनल मैचों की भी मेजबानी की थी। मेक्सिको 11 जून को मेक्सिको सिटी में दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध विश्व कप का उद्घाटन मैच खेलेगा। वहीं पुर्तगाल 17 जून को विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत जमैका या कांगो के विरुद्ध करेगा। विश्व कप के बड़े सपने देख रही अमेरिका टीम को बेल्जियम ने बुरी तरह से हरा दिया। इस मैत्री मुकाबले में अमेरिका को बेल्जियम के विरुद्ध 5-2 से हार का सामना करना पड़ा। अमेरिकी टीम ने लगातार पांच गोल खाए।1959 में इंग्लैंड के हाथों 8-1 से हारने के बाद अमेरिका टीम की अपने घरेलू मैदान पर यह तीन गोल के अंतर से पहली हारी थी, जिसमें मैच का पहला गोल अमेरिका टीम ने ही किया था।

संयुक्त राज्य अमेरिका राष्ट्रीय फुटबॉल टीम, जो विश्व कप की मेजबानी की तैयारी कर रही है, लगातार पांच मैचों में अजेय रहने के बाद इस मुकाबले में उतरी थी। अमेरिका की ओर से 39वें मिनट में एंटोनी रॉबिन्सन और 87वें मिनट में पैट्रिक एग्येमांग ने गोल किए। इन दो गोलों के बीच बेल्जियम राष्ट्रीय फुटबॉल टीम की ओर से डोडी लुकेबाकियो ने दो गोल किए, जबकि जेनो डेबास्ट, अमादौ ओनाना और चार्ल्स डी केटेलेरे ने एक-एक गोल किया। विश्व कप के अन्य मैत्री मुकाबलों में कनाडा राष्ट्रीय फुटबॉल टीम और आइसलैंड राष्ट्रीय फुटबॉल टीम ने 2-2 से ड्रा खेला, जबकि जापान राष्ट्रीय फुटबॉल टीम ने स्कॉटलैंड राष्ट्रीय फुटबॉल टीम को 1-0 से हराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here