ऑस्ट्रेलिया पर बांग्लादेश का पलड़ा भारी, 198 पर सिमटी पारी; हसन महमूद ने रचा इतिहास

0

नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है। डारविन में खेले जा रहे पहले टेस्ट के शुरुआती दिन ही मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम बांग्लादेशी गेंदबाजों के सामने संघर्ष करती नजर आई और 198 रन पर ऑलआउट हो गई। कंगारुओं की पारी महज 53 ओवर तक चली और टीम पूरे दिन भी बल्लेबाजी नहीं कर सकी। यह टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का अब तक का सबसे कम स्कोर भी है।

बांग्लादेश की ओर से हसन महमूद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 17 ओवर में 3 मेडन के साथ 55 रन देकर 6 विकेट झटके। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट की एक पारी में छह विकेट लेने वाले पहले बांग्लादेशी गेंदबाज बन गए हैं। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट में पंजा लेने वाले भी वह बांग्लादेश के पहले गेंदबाज बने। हसन महमूद अब बांग्लादेश के लिए टेस्ट क्रिकेट में किसी तेज गेंदबाज द्वारा सबसे ज्यादा फाइव विकेट हॉल लेने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। यह उनके टेस्ट करियर का तीसरा फाइव विकेट हॉल है और खास बात यह है कि उन्होंने तीनों बार यह उपलब्धि विदेशी धरती पर हासिल की है। हसन महमूद की इस ऐतिहासिक गेंदबाजी के साथ कई रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हुए हैं। आइए जानते हैं उनके बनाए प्रमुख रिकॉर्ड:-

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 विकेट हॉल लेने वाले बांग्लादेशी

6/55 : हसन महमूद, डारविन, 2026*
5/62 : मोहम्मद रफीक, फतुल्लाह, 2006
5/68 : शाकिब अल हसन, मीरपुर, 2017
5/85 : शाकिब अल हसन, मीरपुर, 2017

टेस्ट में सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल लेने वाले बांग्लादेशी तेज गेंदबाज

4 : शहादत हुसैन (38 मैच)
3 : हसन महमूद (15 मैच)*
2 : रोबिउल इस्लाम (9 मैच)
2 : नाहिद राणा (12 मैच)

बांग्लादेशी गेंदबाजों के सामने पस्त ऑस्ट्रेलिया, 198 पर सिमटी पारी

198 रन ऑस्ट्रेलिया का बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में अब तक का सबसे कम स्कोर है। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम 2017 में ढाका के मीरपुर में बांग्लादेश के खिलाफ 217 रन पर ऑलआउट हुई थी। अब नौ साल बाद कंगारुओं ने बांग्लादेश के खिलाफ अपना न्यूनतम टेस्ट स्कोर दर्ज किया है और इस बार यह रिकॉर्ड घरेलू मैदान पर बना। ऑस्ट्रेलिया की पारी में स्टीव स्मिथ ही एकमात्र बल्लेबाज रहे, जिन्होंने 71 रन की जुझारू पारी खेली। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 25 रन के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। बांग्लादेश के लिए हसन महमूद ने छह विकेट झटके, जबकि तस्किन अहमद और एबादत हुसैन ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here