सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले बल्लेबाज: सचिन नंबर-1, जो रूट ने पोंटिंग को छोड़ा पीछे

0

नई दिल्ली : इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए बर्मिंघम के मैदान पर उतरते ही अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली। रूट इस मैच में मैदान पर कदम रखते ही दुनिया में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग से आगे निकल गए। हालांकि, इस सूची में अब भी भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर सबसे आगे हैं। सचिन के सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड अभी तक कायम है और जो रूट भी इस मामले में उनसे काफी पीछे हैं।

जो रूट ने रिकी पोंटिंग को छोड़ा पीछे

जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में निराश किया और वो पहली पारी में 18 गेंदों पर 8 रन बनाकर आउट हो गए। रूट ने बल्ले से जरूर निराश किया, लेकिन रिकॉर्ड के लिहाज से उन्होंने कमाल जरूर कर दिया। ये जो रूट के टेस्ट क्रिकेट करियर का 169वां मैच है और वो रिकी पोंटिंग से आगे निकल गए। रिकी पोंटिंग ने अपने क्रिकेट करियर के दौरान कुल 168 टेस्ट मैच खेले थे।

जो रूट सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले दुनिया के टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में अब तीसरे नंबर पर आ गए जबकि रिकी पोंटिंग चौथे नंबर पर खिसक गए। सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में 200 टेस्ट मैच खेलकर पहले नंबर पर हैं जबकि दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन हैं जिन्होंने कुल 188 मैच खेले थे। चौथे नंबर पर इस लिस्ट में स्टीव वॉ भी हैं जिन्होंने कुल 168 मैच खेले थे। टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में राहुल द्रविड़ भी हैं जिन्होंने भारत के लिए कुल 164 मैच खेले थे और वो शिवनारायण चंद्रपॉल के साथ संयुक्त रूप से 7वें स्थान पर हैं।

सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले दुनिया के टॉप-10 बल्लेबाज
प्लेयर साल मैच रन बेस्ट स्कोर औसत 100 विकेट बेस्ट बॉलिंग औसत 5 विकेच कैच स्टंप
सचिन तेंदुलकर 1989-2013 200 15921 248* 53.78 51 46 3/10 54.17 0 115 0
जेम्स एंडरसन 2003-2024 188 1353 81 8.96 0 704 7/42 26.45 32 107 0
जो रूट 2012-2026 169 14216 262 50.23 41 74 5/8 48.09 1 219 0
रिकी पोंटिंग 1995-2012 168 13378 257 51.85 41 5 1/0 55.2 0 196 0
स्टीव वॉ 1985-2004 168 10927 200 51.06 32 92 5/28 37.44 3 112 0
स्टुअर्ट ब्रॉड 2007-2023 167 3662 169 18.03 1 604 8/15 27.68 20 55 0
जैक कैलिस 1995-2013 166 13289 224 55.37 45 292 6/54 32.65 5 200 0
शिवनारायण चंद्रपॉल 1994-2015 164 11867 203* 51.37 30 9 1/2 98.11 0 66 0
राहुल द्रविड़ 1996-2012 164 13288 270 52.31 36 1 1/18 39 0 210 0
एलिएस्टर कुक 2006-2018 161 12472 294 45.35 33 1 1/6 7 0 175 0
एलेन बॉर्डर 1978-1994 156 11174 205 50.56 27 39 7/46 39.1 2 156 0
महेला जयवर्धने 1997-2014 149 11814 374 49.84 34 6 2/32 51.66 0 205 0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here