वनडे में 50 या कम गेंद में शतक बनाने वाले बल्लेबाज, भारत से कोई नहीं – पूरी सूची देखें

0

नई दिल्ली: ऋतुराज गायकवाड़ ने 3 दिसंबर 2025 को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में 77 गेंदों में शतक जमाया। यह उनका पहला वनडे इंटरनेशनल शतक है। इस प्रदर्शन के साथ वह भारत की ओर से सबसे तेज वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से 12वें स्थान पर पहुँच गए। भारत के लिए सबसे तेज वनडे शतक का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है, जिन्होंने 16 अक्टूबर 2013 को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ 52 गेंदों में शतक बनाया था।

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक लगाना हमेशा से बल्लेबाज की बड़ी उपलब्धि मानी जाती रही है, लेकिन जब कोई खिलाड़ी 50 से भी कम गेंदों में 100 रन पूरे कर ले तो वह पारी इतिहास में दर्ज हो जाती है। क्रिकेट के लंबे इतिहास में अब तक कई तूफानी पारियां देखने को मिली हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 से कम गेंदों में शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की इस सूची में अब तक एक भी भारतीय खिलाड़ी शामिल नहीं है। यहां ऐसी ही ऐतिहासिक पारियों की पूरी सूची है, जिन्होंने क्रिकेट फैंस को रोमांच से भर दिया।

इस सूची में शामिल कई पारियां अपने समय में रिकॉर्ड तोड़ने वाली साबित हुईं और आज भी फैंस की यादों में ताज़ा हैं। दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने 18 जनवरी 2015 को जोहानसबर्ग में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में 44 गेंदों में 149 रन की ऐतिहासिक पारी खेली। उन्होंने इस मैच में सिर्फ 31 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो अब भी वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड माना जाता है।

ODI में 50 या कम गेंद में शतक लगाने वाले बल्लेबाज
कितनी
गेंद में
शतक
6s 4s खिलाड़ी (देश) विपक्षी टीम शहर दिनांक
31 16 9 एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका) वेस्टइंडीज जोहानसबर्ग 18/01/2015
36 14 6 कोरे एंडरसन (न्यूजीलैंड) वेस्टइंडीज क्वींसटाउन 01/01/2014
37 11 6 शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान) श्रीलंका नैरोबी 04/10/1996
40 8 9 ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) नीदरलैंड्स दिल्ली 25/10/2023
41 11 4 आसिफ खान (यूएई) नेपाल कीर्तिपुर 16/03/2023
44 10 8 मार्क बाउचर (दक्षिण अफ्रीका) जिम्बाब्वे पोटशेफस्ट्रूम 20/09/2006
45 4 18 ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज) बांग्लादेश ढाका 09/10/1999
45 9 10 शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान) भारत कानपुर 15/04/2005
46 5 12 जेसी राइडर (न्यूजीलैंड) वेस्टइंडीज क्वींसटाउन 01/01/2014
46 8 10 जोस बटलर (इंग्लैंड) पाकिस्तान दुबई (डीएससी) 20/11/2015
47 14 7 जोस बटलर (इंंग्लैंड) नीदरलैंड्स आम्सटलवेन 17/06/2022
47 8 6 कैमरन ग्रीन (ऑस्ट्रेलिया) दक्षिण अफ्रीका मकाय 24/08/2025
48 11 11 सनत जयसूर्या (श्रीलंका) पाकिस्तान सिंगापुर 02/04/1996
49 3 14 एडेन मार्कराम (दक्षिण अफ्रीका) श्रीलंका दिल्ली 07/10/2023
50 6 9 जोस बटलर (इंग्लैंड) पाकिस्तान साउथेम्प्टन 11/05/2019
50 6 13 केविन ओ’ब्रायन (आयरलैंड) इंग्लैंड बेंगलुरु 02/03/2011

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here