BCCI ने 2025 सीजन के लिए टीम इंडिया के लिए वार्षिक खिलाड़ी अनुबंध की घोषणा की, ये है 34 खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

0

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 21 अप्रैल 2025 को 2024-25 सीजन (1 अक्टूबर, 2024 से 30 सितंबर, 2025) के लिए टीम इंडिया (सीनियर पुरुष) के लिए वार्षिक खिलाड़ी अनुबंध (Players Annual Contract) की घोषणा की। बीसीसीआई की सालाना कॉन्ट्रैक्ट सूची में कुल 34 खिलाड़ी हैं। इन्हें 4 ग्रेड (ए+, ए, बी और सी ग्रेड) में रखा गया है।

बीसीसीआई ने चारों अनुबंध श्रेणियों के लिए अभी राशि का उल्लेख नहीं किया है, लेकिन पिछले साल को आधार माना जाए तो यह 7 करोड़ रुपये (ए+), 5 करोड़ रुपये (ए), 3 करोड़ रुपये (बी) और 1 करोड़ रुपये (सी) होने की संभावना है। पिछले सीजन बीसीसीआई की सालाना कॉन्ट्रैक्ट सूची में 30 खिलाड़ी ही शामिल थे। इस बार 8 खिलाड़ियों को जोड़ा गया है, जबकि पुराने 4 खिलाड़ियों को बाहर किया गया है।

जिनको सालाना कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में जोड़ा गया है उनके नाम श्रेयस अय्यर, इशान किशन, वरुण चक्रवर्ती, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, अभिषेक शर्मा, आकाशदीप और हर्षित राणा हैं। बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि शार्दुल ठाकुर, जितेश शर्मा, केएस भरत और आवेश खान को बाहर कर दिया गया है।

पिछले साल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर किये गए श्रेयस अय्यर और इशान किशन की वापसी हुई है। इस सीजन श्रेयस अय्यर को बी ग्रेड, जबकि इशान किशन को सी ग्रेड में रखा गया है। ऋषभ पंत का भी प्रमोशन हुआ है। वह अब बी से ए ग्रेड में आ गये हैं।

  • ए+ ग्रेड में रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा हैं।
  • ए ग्रेड में मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल, हार्दिक पंड्या, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत हैं।
  • बी ग्रेड में सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, यशस्वी जयसवाल, श्रेयस अय्यर हैं।
  • सी ग्रेड में रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल, सरफराज खान, नितीश कुमार रेड्डी, इशान किशन, अभिषेक शर्मा, आकाश दीप, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा हैं।
BCCI सालाना कॉन्ट्रैक्ट सूची 2024-25
ग्रेड नंबर खिलाड़ी
A+ 1 रोहित शर्मा
2 विराट कोहली
3 जसप्रीत बुमराह
4 रविंद्र जडेजा
A 5 मोहम्मद सिराज
6 केएल राहुल
7 शुभमन गिल
8 हार्दिक पंड्या
9 मोहम्मद शमी
10 ऋषभ पंत
B 11 सूर्यकुमार यादव
12 कुलदीप यादव
13 अक्षर पटेल
14 यशस्वी जायसवाल
15 श्रेयस अय्यर
C 16 रिंकू सिंह
17 तिलक वर्मा
18 ऋतुराज गायकवाड़
19 शिवम दुबे
20 रवि बिश्नोई
21 वाशिंगटन सुंदर
22 मुकेश कुमार
23 संजू सैमसन
24 अर्शदीप सिंह
25 प्रसिद्ध कृष्णा
26 रजत पाटीदार
27 ध्रुव जुरेल
28 सरफराज खान
29 नितीश कुमार रेड्डी
30 इशान किशन
31 अभिषेक शर्मा
32 आकाश दीप
33 वरुण चक्रवर्ती
34 हर्षित राणा
बीसीसीआई की सालाना कॉन्ट्रैक्ट सूची 2023-24 में निम्न खिलाड़ी थे।
  • ग्रेड ए+ (4 एथलीट): रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा।
  • ग्रेड ए (6 एथलीट): रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल और हार्दिक पंड्या।
  • ग्रेड बी (5 एथलीट): सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और यशस्वी जयसवाल।
  • ग्रेड सी (15 एथलीट): रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, जितेश शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, केएस भरत, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान और रजत पाटीदार।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here