IPL 2025: एम एस धोनी ने कहा, प्लेऑफ की दौड़ में सीएसके के लिए अभी सब कुछ खत्म नहीं हुआ

0

नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2025 के 38वें मैच में हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस की टीम ने धोनी की चेन्नई को हरा दिया। इसके साथ ही आईपीएल के प्लेऑफ्स में पहुंचने की उम्मीद कर रही सीएसके के लिए यह फासला और बड़ा हो गया है लेकिन ये उम्मीद अभी टूटी नहीं है। मुंबई से मिली हार के साथ ही एमएस धोनी की टीम आईपीएल की पॉइंट्स टेबल में और पिछड़ गई और फिलहाल वह 10वें नंबर पर हैं। सीएसके ने अब तक 8 मैच खेले हैं, जिनमें से 6 में उसे करारी हार का सामना करना पड़ा है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्लेऑफ्स में पहुंचने की उम्मीदों को लेकर एम एस धोनी ने कहा है कि टीम इस सिचुएशन से एक-एक मैच में जीत की उम्मीद लेकर आगे बढ़ेगी। धोनी ने कहा है कि सीएसके अपनी उम्मीदें बनाए रखेगी। प्लेऑफ की दौड़ में सीएसके के लिए अभी सब कुछ खत्म नहीं हुआ है ।

IPL 2025 Playoffs का सिनेरियो?

सीएसके ने अब तक आठ मैचों में से 2 जीते हैं, 6 हारे हैं। टीम चार पॉइंट्स के साथ टेबल में सबसे निचले स्थान पर है। सीएसके फिलहाल चौथे स्थान पर पहुंचने के लिए पंजाब किंग्स से छह अंक दूर है। हालांकि पॉइंट्स टेबल के लिहाज से सीएसके का प्लेऑफ्स की जंग में पहुंचना काफी मुश्किल है।

CSK को जीतने होंगे सारे मैच

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इसके बावजूद धोनी की टीम की उम्मीदें इस बात पर टिकी हुई है कि उसे खुद के सारे मैच जीतने होंगे और फिर पंजाब समेत KKR, MI LSG को अपने ज्यादातर मैच हारने होंगे। अगर ऐसा होता है तो सीएसके के प्लेऑफ्स में जाने की संभावना बढ़ सकती है, वरना चांसेज काफी मुश्किल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here