बेहतरीन फील्डिंग के लिए मशहूर खिलाड़ी ने रचा इतिहास, टेस्ट में ठोकी पहली सेंचुरी

0

नई दिल्ली: जब भी मौजूदा दौर के सर्वश्रेष्ठ फील्डर्स की चर्चा होती है, तो Glenn Phillips का नाम सबसे पहले लिया जाता है। न्यूजीलैंड के इस स्टार खिलाड़ी ने अपनी शानदार फुर्ती और हैरतअंगेज कैचों से कई बार दुनिया को चौंकाया है। मैदान पर ऐसे मुश्किल कैच पकड़ना, जिन्हें बाकी खिलाड़ियों के लिए लगभग नामुमकिन माना जाता है, ग्लेन फिलिप्स की खास पहचान बन चुकी है।

अपनी बेहतरीन फील्डिंग से पहले ही पहचान बना चुके Glenn Phillips ने अब बल्ले से भी कमाल कर दिखाया है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने करियर का पहला शतक जड़ते हुए इतिहास रच दिया। खास बात यह रही कि जब न्यूजीलैंड की टीम मुश्किल हालात में फंसी हुई थी और लगातार विकेट गिर रहे थे, तब फिलिप्स ने जिम्मेदारी संभाली।

उन्होंने धैर्य और आक्रामकता का शानदार संतुलन दिखाते हुए टीम की पारी को संभाला और उसे सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इस शतकीय पारी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि ग्लेन फिलिप्स सिर्फ फील्डिंग ही नहीं, बल्कि बल्लेबाजी में भी मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं।

न्यूजीलैंड की टीम इस वक्त इंग्लैंड के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पहले दिन के खेल में न्यूजीलैंड की टीम संकट में फंस गई थी, क्योंकि जल्दी जल्दी टीम के कई विकेट निकल गए थे। ऐसे वक्त में ग्लैन फिलिप्स नंबर नंबर सात पर बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने 135 बॉल पर 100 रन की जबरदस्त पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 18 चौके आए। उनके अलावा केवल टॉम ब्लंडेल ही 51 रन की पारी खेल पाए। फिलिप्स के शतक की बदौलत ही न्यूजीलैंड की टीम 391 रन के ठीकठाक स्कोर तक पहुंच पाई।

सीरीज का पहला मुकाबला पहले ही इंग्लैंड की टीम 115 रन से अपने नाम कर चुकी है। बीच सीरीज में ही न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था, इसके बाद टीम और भी ज्यादा संकट में फंसी हुई नजर आ रही थी। मैच के दूसरे ही दिन पहले सेशन में न्यूजीलैंड की पूरी टीम पवेलियन लौट गई।

Glenn Phillips ने अपने टेस्ट करियर में एक नई उपलब्धि हासिल कर ली है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर अब तक 18 टेस्ट मैच खेल चुके हैं और इस फॉर्मेट में यह उनका पहला शतक है। टेस्ट क्रिकेट में वह अब करीब 1000 रन भी पूरे कर चुके हैं, जो उनके लगातार बेहतर प्रदर्शन को दर्शाता है

अगर सीमित ओवरों के क्रिकेट की बात करें तो फिलिप्स का रिकॉर्ड वहां भी शानदार रहा है। वनडे में उन्होंने 47 मुकाबलों में 1262 रन बनाए हैं, जिसमें उनके नाम दो शतक दर्ज हैं। वहीं टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने 97 मैच खेलते हुए 2200 से ज्यादा रन बनाए हैं और इस फॉर्मेट में भी उनके बल्ले से दो शतक निकल चुके हैं।

अब टेस्ट में भी शतक लगाने के साथ Glenn Phillips ने तीनों फॉर्मेट में सेंचुरी बनाने का खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह न्यूजीलैंड के इतिहास में ऐसा करने वाले सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि केवल Brendon McCullum और Martin Guptill के नाम दर्ज थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here