एनएसटी न्यूज, भोपाल। मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित हीरालाल गायकवाड़ ट्रॉफी के लिए भोपाल डिविजन क्रिकेट एसोसिएशन (बीडीसीए) ने अंडर-18 बॉयज क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। बीडीसीए के सचिव शांति कुमार जैन ने पहले मैच के लिए चयनित टीम की सूची जारी की। टीम अपना पहला मुकाबला 7 से 10 जनवरी 2026 तक ओएफसीए मैदान, भोपाल में उज्जैन डिविजन के खिलाफ खेलेगी। टीम की कमान ओजस शुक्ला को सौंपी गई है, जबकि आलिफ हसन को उपकप्तान बनाया गया है। बल्लेबाजी कोच के रूप में अभय गोस्वामी, गेंदबाजी कोच के रूप में प्रत्युश चटर्जी और सहायक कोच की जिम्मेदारी अक्षय दुबे (सीहोर) को दी गई है। टीम घोषणा के अवसर पर भोपाल डिविजन क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष ध्रुव नारायण सिंह ने खिलाड़ियों को किट वितरित की और सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर बीडीसीए के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। बीडीसीए के उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डॉ. सुशील सिंह ठाकुर ने बताया कि टीम संतुलित है और टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन की पूरी उम्मीद है।
बीडीसीए अंडर-18 बॉयज टीम
ओजस शुक्ला (कप्तान), आलिफ हसन (उपकप्तान), हर्षित शर्मा (विकेटकीपर), जय रघुवंशी (विकेटकीपर), कुश राजपूत, कनिष्क गौतम, सिद्धांत परिहार, मलय श्रीवास्तव, रिदय माहेश्वरी, रुद्र प्रताप सिंह तोमर, रबजीत सिंह मल्ही, अंजेश पाल, दिव्यांश बंडोलिया, दीपेश सेन, अर्णव पुंडीर।
अतिरिक्त खिलाड़ी
द्रोण श्रीवास्तव, शिवांश त्रिपाठी, मुजैब खान, अब्दुल्ला नईम, नयन अतुलकर, अभय सिंह चौहान।


