लोक स्वास्थ्य यांत्रिक विभाग के खेल एवं सांस्कृतिक आयोजनों का पुरस्कार वितरण व किट वितरण कार्यक्रम आज

0

भोपाल। लोक स्वास्थ्य यांत्रिक विभागीय खेल एवं सांस्कृतिक समिति द्वारा आयोजित विगत वर्ष की खेल प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरण तथा वर्ष 2026 में आयोजित होने वाले विभागीय खेलों के प्रतिभागियों को किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया जा रहा है। कार्यक्रम जल भवन स्थित प्रमुख अभियंता कार्यालय के सभागार में सायं 4:30 बजे प्रारंभ होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख अभियंता महोदय करेंगे। समिति के अनुसार, इस वर्ष भी विभागीय स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें बैडमिंटन, क्रिकेट, टेबल टेनिस, कैरम और शतरंज शामिल हैं। इन प्रतियोगिताओं में प्रदेशभर से लोक स्वास्थ्य यांत्रिक विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भाग लेंगे और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। विभागीय खेल प्रतियोगिताएं 8 जनवरी 2026 से प्रारंभ होकर 24 जनवरी 2026 तक चलेंगी। लोक स्वास्थ्य यांत्रिक विभागीय खेल एवं सांस्कृतिक समिति के सचिव शोऐब सिद्दीकी ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here