बेन करन के शतक और नगारवा-एवंस की घातक गेंदबाजी से जिम्बाब्वे की बड़ी जीत

0

हरारे. हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इकलौते टेस्ट मैच में जिम्बाब्वे ने अफगानिस्तान को पारी और 73 रन से हराकर यादगार जीत दर्ज की। अफगानिस्तान पहली पारी में सिर्फ 127 और दूसरी पारी में 159 रन ही बना सका। वहीं जिम्बाब्वे ने पहली पारी में 359 रन बनाकर बढ़त हासिल की। टीम के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत मैच तीसरे दिन ही खत्म हो गया। बेन करन को शानदार शतक के लिए “प्लेयर ऑफ द मैच” चुना गया।
करन का शतक, रजा और वेल्श का योगदान
पहली पारी में जिम्बाब्वे की शुरुआत खराब रही, लेकिन बेन करन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 121 रन की पारी खेली। उन्होंने निक वेल्श (49) और सिकंदर रजा (65) के साथ अहम साझेदारियां कीं। टीम ने 359 रन बनाकर ठोस बढ़त ली। अफगानिस्तान की ओर से जिया-उर-रहमान ने 97 रन देकर 7 विकेट लिए, जबकि इस्मत आलम को 2 और शराफुद्दीन अशरफ को 1 विकेट मिला।
नगारवा और एवंस ने गेंद से मचाई तबाही
जिम्बाब्वे की गेंदबाजी ने दोनों पारियों में अफगानिस्तान को टिकने नहीं दिया। पहली पारी में ब्रैड एवंस ने 22 रन देकर 5 विकेट लिए, जबकि दूसरी पारी में रिचर्ड नगारवा ने 37 रन पर 5 विकेट झटके। ब्लेसिंग मुजरबानी ने कुल 6 विकेट हासिल किए। अफगानिस्तान की ओर से इब्राहिम जादरान ने दूसरी पारी में 42 और बाहिर शाह ने 32 रन बनाए, लेकिन टीम पारी की हार से नहीं बच सकी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here