चीन में तिरंगा लहराएंगे भव्य प्रताप, बेल्ट एंड रोड बॉक्सिंग टूर्नामेंट में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

0

(NST News) भोपाल. मध्यप्रदेश राज्य खेल अकादमी के युवा बॉक्सर भव्य प्रताप चौधरी को चीन के जिनजियांग में होने वाले बेल्ट एण्ड रोड बॉक्सिंग टूर्नामेन्ट 2025 के लिए भारतीय टीम में चयनित किया गया है। यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 15 से 30 अगस्त तक आयोजित की जाएगी, जिसमें भव्य 75 किलोग्राम भारवर्ग में मुक्केबाज़ी करते हुए भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता से पूर्व भव्य प्रताप 1 से 15 अगस्त तक हरियाणा के रोहतक में स्थित राष्ट्रीय बॉक्सिंग अकादमी में विशेष प्रशिक्षण लेंगे। इसके बाद वे टीम के साथ चीन रवाना होंगे। भव्य प्रताप राज्य खेल अकादमी में मुख्य प्रशिक्षक रोशन लाल के मार्गदर्शन में लगातार अभ्यास कर रहे हैं और उनके प्रदर्शन में निरंतर निखार आ रहा है। प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने भव्य को अंतरराष्ट्रीय चयन पर बधाई देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के खिलाड़ी अब वैश्विक मंचों पर भी अपनी छाप छोड़ रहे हैं। भव्य जैसे होनहार युवा खिलाड़ी न केवल प्रदेश, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन कर रहे हैं। मंत्री ने उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here