भोपाल A ने U-15 इंटर डिस्ट्रिक्ट खिताब जीता, U-22 में भोपाल क्रिकेट अकादमी की पहली बड़ी जीत

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। भोपाल डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित दो महत्वपूर्ण क्रिकेट टूर्नामेंटों में मंगलवार को शानदार मुकाबले देखने को मिले। सीहोर मैदान में खेले गए U-15 इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट के फाइनल में भोपाल A ने विदिशा को 10 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। विदिशा की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 33 ओवर में केवल 74 रन ही बना सकी। लक्ष्य राजपूत ने 19 रन बनाए। भोपाल A की गेंदबाजी मजबूत रही, जहां वेद पाठक ने 4 विकेट, जबकि केविन, वेदांत और देव कनोजिया ने 2-2 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए भोपाल A ने शानदार शुरुआत की और केवल 9.4 ओवर में 77 रन बनाकर मैच और ट्रॉफी दोनों जीत लिए। आर्यवीर मेघवानी ने नाबाद 49 और धैर्य तिवारी ने नाबाद 28 रन बनाए।

उधर बाबे अली मैदान पर खेले गए U-22 इंटर क्लब/अकादमी टूर्नामेंट में भोपाल क्रिकेट अकादमी ने संजय गुप्ता अकादमी को 90 रनों से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए भोपाल क्रिकेट अकादमी ने 45 ओवर में 6 विकेट पर 219 रन बनाए। टीम के लिए पूशांक शर्मा ने 56, अमित सिंह ने 50 और प्रथु चतुर्वेदी ने 37 रन जोड़े। गेंदबाजी में संजय गुप्ता अकादमी की ओर से चन्दन ने 2 विकेट, जबकि प्रतीक और विश्वजीत ने 1-1 विकेट लिए। जवाब में संजय गुप्ता अकादमी 34.4 ओवर में 129 रन पर सिमट गई। विश्वजीत और शिवांक ने क्रमशः 32 और 31 रन बनाए। भोपाल क्रिकेट अकादमी के पियूष मिश्राम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके, जबकि सूरज और प्रथु चतुर्वेदी ने 2-2 विकेट हासिल किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here