रेलवे यूथ क्लब की 176 रनों की धमाकेदार जीत, अनुपम टोप्पो मैन ऑफ द मैच

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। भोपाल संभाग क्रिकेट संघ और पब्लिक वाणी ग्रुप द्वारा आयोजित ठाकुर हुकुम सिंह स्मृति अखिल भारतीय ग्रीन पैराडाइस कप क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को रेलवे यूथ क्लब और विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी के बीच मुकाबला खेला गया। मैच में रेलवे यूथ क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 176 रनों से एकतरफा जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए रेलवे यूथ क्लब ने निर्धारित ओवरों में 252/8 रन बनाए। टीम के स्टार बल्लेबाज अनुपम टोप्पो ने 116 रनों की बेहतरीन पारी खेलते हुए मैच का रुख अपनी टीम के पक्ष में मोड़ दिया। आदित्य अहिरवार ने 43 और अनुराग यादव ने 34 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी की ओर से अमन गुप्ता ने 3 विकेट, मोहित भावनानी ने 2 विकेट जबकि सनी गुप्ता और आशीष ने 1-1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी की टीम 76 रनों पर ही ढेर हो गई। टीम की ओर से संकल्प पी और मार्तंड प्रताप सिंह ने सबसे ज्यादा 14-14 रन बनाए। रेलवे यूथ क्लब के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा। दिव्यांश ने 3 विकेट, जबकि अदीब उर्रहमान, आदित्य और उत्तम ने 2-2 विकेट चटकाए। शानदार शतक और मैच जिताऊ प्रदर्शन के लिए अनुपम टोप्पो को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। पुरस्कार क्रिकेट कोच के.डी. गुप्ता, जितेंद्र प्रताप सिंह, अधिवक्ता राहुल मीणा और वैभव सिंह बिष्ट द्वारा प्रदान किया गया।

आज का मैच:

सेंट माइकल अकादमी बनाम एनसीसीसी — प्रातः 9 बजे (ओल्ड कैंपियन मैदान)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here