एनएसटी न्यूज, भोपाल। परमानंद भाई पटेल अंडर-22 चार दिवसीय इंटर डिविजनल क्रिकेट टूर्नामेंट में भोपाल डिवीजन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सागर डिवीजन को पारी और 18 रन से हराया। मैच के चौथे दिन सागर टीम ने फॉलोऑन खेलते हुए 58.3 ओवर में 210 रन बनाए और ऑल आउट हो गई। सहजदीप सिंह ने 107 रन और अक्षत रघुवंशी ने 58 रन की पारी खेली। भोपाल की ओर से तनिष्क यादव ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट, प्रारब्ध मिश्रा ने 4 विकेट और अनिमेष ने 1 विकेट लिया। तनिष्क और सहजदीप को संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। पुरस्कार बीडीसीए सचिव शांति कुमार जैन, एमपीसीए ऑब्जर्वर पुनीत चतुर्वेदी और अंपायर विशाल शर्मा एवं पार्थ तोमर ने दिया। भोपाल डिवीजन को मैच में 1 बोनस सहित कुल 7 अंक मिले। अगला मुकाबला 9 दिसंबर से जबलपुर डिवीजन के खिलाफ खेला जाएगा।


