एनएसटी न्यूज, भोपाल। बीडीसीए और सेज ग्रुप द्वारा आयोजित जी.एस. पठानिया “सर” स्मृति U-18 इंटर क्लब/अकादमी टूर्नामेंट में सेंचुरियन और उड़ान अकादमी ने शानदार जीत दर्ज की। ओल्ड कैंपियन मैदान पर सेंचुरियन अकादमी ने पहले बल्लेबाजी कर 50 ओवर में 4 विकेट पर 270 रन बनाए। प्रभाव श्रीवास्तव ने बेहतरीन 112 रन और अनिमेष सक्सेना ने 87 रन जोड़े। जवाब में सिली पॉइंट अकादमी 28.2 ओवर में 56 रन पर सिमट गई।

सेंचुरियन के रोहन दास ने 5 विकेट, अंश और दलजोध सिंह ने 2-2 विकेट लिए। दूसरे मैच में बाबे अली मैदान पर उड़ान क्रिकेट अकादमी ने पहली पारी में बढ़त के आधार पर कैप क्रिकेट अकादमी को हराया। कैप टीम 174 रन पर ऑल आउट हुई। रोहित चौहान ने 56 और स्वास्तिक आर्य ने 54 रन बनाए। उड़ान की ओर से अकुल वाघमारे ने 5 विकेट, लक्ष्य मेहरा ने 3 और मयंक ने 2 विकेट लिए।


