एनएसटी न्यूज, भोपाल। नेपाल की राजधानी काठमांडू में 29 से 31 मई 2026 तक आयोजित 12वीं माउंट एवरेस्ट इंटरनेशनल कराते चैंपियनशिप में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में भारत, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, मालदीव, श्रीलंका, कतर सहित कई देशों के लगभग 675 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
नेपाल ने कुल 39 पदक जीतकर पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि भारत ने 38 पदक जीतकर दूसरा स्थान हासिल किया। बांग्लादेश तीसरे स्थान पर रहा और कतर चौथे स्थान पर रहा। भारतीय खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत काता, व्यक्तिगत कुमिते, टीम काता और टीम कुमिते स्पर्धाओं में पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया। इस उपलब्धि में मध्यप्रदेश, विशेषकर भोपाल के खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा।
भारतीय टीम के मुख्य कोच ग्रैंडमास्टर शोकेत सैयद शेख थे, जबकि कोचिंग स्टाफ में शिहान शहजाद शेख, यश गुप्ता सहित कई सह-प्रशिक्षक शामिल रहे। टीम मैनेजर की जिम्मेदारी पूनम गुप्ता ने निभाई। टीम की इस सफलता पर रेलवे इंस्टिट्यूट के सचिव दीपक मालवीय, अध्यक्ष जयचंद कनोजिया सहित अन्य पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी। भारतीय टीम की इस उपलब्धि पर पूरे खेल जगत में खुशी का माहौल है।
भारत के पदक विजेता खिलाड़ी:
अजीम, लखन, लवांश, परी बाथम, अरयान त्रिपाठी, अर्पण सांखले, आरव, शालिनी, धर्म पंडित, आर्या, मूसा, आदीत्य, गरिमा, अरविंद, जहान, रीता, नेहा, कोशी, नीता, नैना, राशिका, सुनिता, सत्य, रितेश, प्रेम, रजत, रहमान, दिनेश, चंचल, साद, वीरेंद्र, दिव्यांशी, महेंद्र, रवि, महेश, इक़राम, बाबूलाल सहित अन्य खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।


