भोपाल ने सागर को 82 रनों से हराया, प्रारब्ध मिश्रा बने मैन ऑफ द मैच

0

भोपाल। ( nst news) एमपीसीए द्वारा आयोजित बॉयज़ अंडर-22 इंटर डिविजनल वनडे टूर्नामेंट 2026 में कप्तान प्रारब्ध मिश्रा के दोहरे प्रदर्शन से भोपाल ने सागर को 82 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

भोपाल के कप्तान प्रारब्ध मिश्रा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 330 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए पकप्तान प्रारब्ध मिश्रा ने 86 रन (85 गेंद) की बेहतरीन पारी खेली, जबकि शिवांश चतुर्वेदी ने नाबाद 53 रन (35 गेंद) बनाकर तेज़ फिनिश दिया। इसके अलावा विकास शर्मा ने 50 रनों का योगदान दिया।

331 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सागर की टीम 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 248 रन ही बना सकी। सागर के लिए आर्यन पांडे ने 120 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली, जबकि ध्रुव चौरसिया ने 48 रन बनाए। भोपाल की ओर से गेंदबाजी में अनिमेष सिंह ने 3 विकेट झटके, जबकि प्रारब्ध मिश्रा और तनिष्क यादव ने 2-2 विकेट हासिल किए।

इस जीत के साथ भोपाल ने मैच में 4 अंक अर्जित किए। मैच में फील्डिंग प्रदर्शन के लिए सागर के ध्रुव चौरसिया और भोपाल के किंशुक श्रीवास्तव को सराहा गया। मैच में शानदार दोहरे प्रदर्शन के लिए कप्तान प्रारब्ध मिश्रा को लगातार दूसरे मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अमिताभ विजयवर्गीय पूर्व रंजी ट्रॉफी कप्तान द्वारा प्रदान किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here