ODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले BCCI का बड़ा फैसला, अजीत अगरकर का कार्यकाल बढ़ा

0

नई दिल्ली : टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर के तौर पर अजीत अगरकर का कार्यकाल इस साल जून में समाप्त होने वाला था, लेकिन उससे पहले ही बीसीसीआई ने बड़ा फैसला लेते हुए उनके कॉन्ट्रैक्ट को रिन्यू कर दिया है। इसके साथ ही उनका कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। यह निर्णय 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि टीम चयन प्रक्रिया में निरंतरता बनी रहे और तैयारी मजबूत हो सके।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हालांकि, अब से एक साल यानी जून 2027 तक के लिए उनके कार्यकाल का विस्तार हुआ है। अगले साल वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन अक्टूबर में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में होना है। ऐसे में अगरकर के कार्यकाल को तब भी वर्ल्ड कप तक के लिए बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, इसे लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से अभी तक कुछ भी आधिकारिक नहीं हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि अगरकर ने खुद एक्सटेंशन नहीं मांगा। चयनकर्ता अधिकतम चार साल तक काम कर सकता है, इसलिए उनका कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाया नहीं बल्कि रीन्यू किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अगरकर हमेशा चाहते थे कि उनका प्रदर्शन ही उनके भविष्य का फैसला करे। अगरकर के कार्यकाल में टीम इंडिया में स्मूथ ट्रांजिशन देखने को मिला है। सीनियर और यंग खिलाड़ियों के बीच संतुलन बनाने के साथ-साथ सेलेक्शन में कई बड़े और साहसिक फैसले लिए गए, जिसने टीम को नई दिशा दी। इसी वजह से उनके कॉन्ट्रैक्ट को रीन्यू किया गया है।

अजीत अगरकर के कार्यकाल में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। अक्टूबर 2023 से मार्च 2026 के बीच भारतीय टीम ने चार आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल खेले, जिनमें से तीन में जीत हासिल की। उनके कार्यकाल में टीम ने लगातार बड़े टूर्नामेंट्स में दमदार प्रदर्शन किया है। भारत ने ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024, ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 जैसे बड़े खिताब अपने नाम किए, जबकि ICC वर्ल्ड कप 2023 में टीम फाइनल तक पहुंची थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here