एनएसटी न्यूज, भोपाल। भोपाल जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर से 11 अक्टूबर से जिला टेबल टेनिस चैम्पियनशिप का आयोजन टीटी नगर स्टेडियम में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग के साथ सीनियर महिला व पुरुष वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का आयोजन अंकुर खेल परिसर के टेबल टेनिस हाल में किया जाएगा। एसोसिएशन के सचिव एस. साबिर अली ने बताया कि चैम्पियनशिप में अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19 और सीनियर वर्ग की स्पर्धाएं होंगी। प्रतियोगिता के प्रदर्शन और पहले हुए टूर्नामेंटों के आधार पर जिले की टीम का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी अगले महीने इंदौर में होने वाली स्टेट टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में भाग लेंगे। भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी अपनी प्रविष्टि टीटी नगर स्टेडियम या बाबे आली में बंटी और अंकुर में इमरान को दे सकते हैं। स्पर्धा के मुकाबले शनिवार सुबह 10 बजे से खेले जाएंगे।


