भोपाल। भोपालमें इस माह देश-विदेश के दिग्गज खिलाड़ी शतरंज खेलते नजर आएंगे। ये खिलाड़ी यहां भोपाल अंतरराष्ट्रीय ग्रैंड मास्टर चेस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने रहे हैं। भोपाल में पहली बार इंटरनेशनल शतरंज चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है। यह चैंपियनशिप 21 दिसंबर से भेल के होटल कांता श्रवण पैलेस में खेली जाएगी। इसमें 10 लाख 18000 रुपए की इनामी राशि दांव पर होगी। इसमें रूस, ऑस्ट्रेलिया, यूक्रेन, इटली, तुर्की, वियतनाम, जॉर्जिया, मलेशिया, ताजिकिस्तान, नेपाल, जिम्बाब्वे, फ्रांस,आयरलैंड कीनिया, बांग्लादेश और मेजबान भारत से 14 ग्रैंडमास्टर में 15 अंतरराष्ट्रीय मास्टर समेत कई नामी गिरामी खिलाड़ी शामिल रहेंगे। मध्यप्रदेश शतरंज एसोसिएशन के सचिव कपिल सक्सेना ने बताया कि इसमें विजेता को 2 लाख रु तथा उप विजेता को डेढ़ लाख रुपए से पुरस्कृत किया जाएगा। जबकि तीसरे स्थान पर आने वाले खिलाड़ी को एक लाख, चौथे को 70000, पांचवें को 50 हजार, छठवें को 40000 सातवें को 30000 आठवें को 20000, नौवें को 15000 तथा 10वें स्थान पर आने वाले को 12000 रुपए दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अभी तक आयोजन समिति को 200 खिलाड़ियों की प्रविष्टियां प्राप्त हो चुकी हैं।
ये विदेशी खिलाड़ी होंगे आकर्षण
इवानरोजुम, स्टेनिस्लास, एडम तुखेव, डेविड अल्बर्टो, यूरी सोलोडोवनिचेंको, विटाली सिविुक, सुअट एटालिक, ट्रन टून मिन्ह, स्वप्निल धोपड़े, टाेरनिक, न्यूेन डक हाओ, ली तिहान, दीपन चक्रवर्ती, मोहम्मद खुसेनखोजेव, नितिन एस, लक्ष्मन आरआर, गिरीश कौशिक, श्रीराम झा, सिद्धांत महापात्रा, एलेक्जेंडर एच।
पहली बार इंटरनेशनल चेस हो रहा है भोपाल में, 14 ग्रैंडमास्टर और 15 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, 10.18 लाख की ईनामी राशि होगी दांव पर
भोपाल अंतरराष्ट्रीय ग्रैंड मास्टर चेस टूर्नामेंट 21 दिसंबर से