खेलो इण्डिया यूथ गेम्स 2025: मप्र 9 स्वर्ण,4 रजत और 5 कांस्य सहित कुल 18 पदकों के साथ चौथे स्थान पर

0

भोपाल। खेलो इण्डिया यूथ गेम्स 2025 में आज भी मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों का शानदार रहा। प्रतियेागिता में मध्यप्रदेश 9 स्वर्ण,4 रजत और 5 कांस्य सहित कुल 18 पदकों के साथ चौथे स्थान पर है। आज शूटिंग खेल के प्रारंभिक मुकाबले खेले गये, जिसमें 10 मी. एयर रायफल मिक्स्ड टीम और शूटिंग शाटगन के मुकाबले खेले गये।

कल 10.05.2025 को शूटिंग रायफल, पिस्टल और शॉटगन के फायनल मुकाबले खेले जावेंगे। प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 12:30 तक शूटिंग पिस्टल के 25 मी. स्पोर्ट्स पिस्टल यूथ वूमेन के मुकाबले खेले जावेंगें, जिसमें मध्यप्रदेश के खिलाड़ी अंचल सिंह प्रतिभागिता करेंगे।
कल ही 10.5.2025 को बॉक्सिंग, फेंसिंग, वेटलिफ्टिंग और वूमेन हॉकी के प्रारंभिक मुकाबले भी खेले जावेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here