म.प्र.राज्य क्याकिंग-कनोइंग अकादमी के खिलाड़ी प्रिंस गोस्वामी ने जीता स्वर्ण पदक

0

भोपाल। 9 से 11 मई 2025 तक एशिया पेसिफिक स्प्रिंट कप 2025 का आयोजन कीबा लेक कोमस्तु इशिकावा जापान में किया जा रहा है। इस अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल अकादमी के क्याकिंग केनोइंग खिलाड़ी प्रिंस गोस्वामी में अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

जापान स्थित कीबा लेक कोमस्तु इशिकावा में आयोजित एशिया पेसिफिक स्प्रिंट कप में म.प्र. क्याकिंग केनोइंग अकादमी के खिलाड़ी प्रिंस गोस्वामी ने सी-1 की 1000मी. पुरूष स्पर्धा में 04:30.198 का समय लेकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर देश और प्रदेश को गौरवान्वित किया। स्पर्धा में जापान के कोटारो सवाटा ने 04:32.378 का समय रजत और कांस्य पदक जापान के ही खिलाड़ी फुमिया अंडो ने 04:33.818 का समय लेकर हासिल किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here