भोपाल के खिलाड़ियों का इंटरनेशनल कराते में जलवा, राया कराते अकादमी ने जीते 30 पदक

0

इंडिया ओपन इंटरनेशनल कराते चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन, भोपाल लौटने पर एलएनसीटी ग्रुप ने किया सम्मान

भोपाल. नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित इंडिया ओपन इंटरनेशनल कराते चैंपियनशिप 2026 में भोपाल की राया कराते अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 30 पदक अपने नाम किए। 16 और 17 मई को आयोजित इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करते हुए मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। प्रतियोगिता में अकादमी के खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। स्वर्ण पदक जीतने वालों में अर्नव शुक्ला, डेलिशा गुप्ता, बांशिका पांडे, रिदम सक्सेना, पुरव जुनेजा और गुंजन कोली शामिल रहे। वहीं कई खिलाड़ियों ने काता और कुमिते स्पर्धाओं में रजत और कांस्य पदक भी हासिल किए।

भोपाल लौटने पर खिलाड़ियों का एलएनसीटी ग्रुप द्वारा भव्य सम्मान किया गया। इस अवसर पर एलएनसीटी ग्रुप के सचिव अनुपम चौकसे ने खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. एन.के. थापक और स्पोर्ट्स डायरेक्टर पंकज कुमार जैन भी मौजूद रहे। अकादमी की सफलता का श्रेय सेंसेई राम मिश्रा और सेंसेई यशस्वी रौतेला के प्रशिक्षण को दिया गया। खिलाड़ियों और टीम प्रबंधन ने शिहान आंशुजॉय के मार्गदर्शन और सहयोग के लिए विशेष आभार व्यक्त किया। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here