भोपाल। भोपाल लेपर्ड्स के लिए गर्व का क्षण है कि टीम के होनहार खिलाड़ी शिवांग कुमार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सनराइजर्स हैदराबाद ने 30 लाख रुपये में खरीदा है। इसके साथ ही शिवांग कुमार आईपीएल में चयनित होने वाले भोपाल लेपर्ड्स के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।
यह उपलब्धि न केवल शिवांग कुमार की प्रतिभा और मेहनत का प्रमाण है, बल्कि भोपाल लेपर्ड्स फ्रेंचाइज़ी की मजबूत खिलाड़ी विकास प्रणाली और विज़न को भी दर्शाती है। टीम प्रबंधन ने इस सफलता पर शिवांग को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


