भोपाल में 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप: मंत्री विश्वास सारंग ने 50 मीटर राइफल इवेंट के विजेताओं को किया सम्मानित, ऐश्वर्य ने बताया राष्ट्रीय रिकार्ड

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। राजधानी भोपाल स्थित मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी में 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के अंतर्गत 50 मीटर राइफल इवेंट के फाइनल मुकाबले और पदक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया और उनसे संवाद किया। इस अवसर पर मंत्री सारंग ने कहा कि मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी आज विश्व की श्रेष्ठ शूटिंग अकादमियों में अपनी अलग पहचान बना चुकी है। यहां खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए आधुनिक शूटिंग रेंज, अनुभवी प्रशिक्षक और अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण वातावरण उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार खेल, खिलाड़ी और खेल अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। इस तरह की राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच के लिए तैयार करने में अहम भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संचालक राकेश गुप्ता, संयुक्त संचालक बी.एस. यादव, राष्ट्रीय राइफल संघ (NRAI) के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

इस चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने क्वालिफिकेशन राउंड में 597 में से 600 अंक अर्जित किए और फाइनल में 470.5 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। डेफ केटेगरी में अकादमी के खिलाड़ी कुशाग्र सिंह राजावत ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में सीनियर, जूनियर, यूथ, डेफ और हैंडीकैप्ड वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मुकाबले का स्तर बेहद प्रतिस्पर्धी और प्रेरणादायी रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here