भोपाल के एसडीएम विनोद सोनकिया भारत की ओर से एशिया मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उतरेंगे

0

200 और 400 मीटर दौड़ में दिखाएंगे दम, प्रतियोगिता 5 से 9 नवंबर तक चेन्नई में

एनएसटी न्यूज, भोपाल। राजधानी भोपाल के एसडीएम विनोद सोनकिया एक बार फिर खेल मैदान में देश का नाम रोशन करने जा रहे हैं। वे 23वीं एशिया मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 5 से 9 नवंबर तक भारत के चेन्नई शहर में आयोजित होगी, जिसमें एशिया के 28 देशों के एथलीट हिस्सा लेंगे।विनोद सोनकिया 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ वर्ग में भारत की ओर से उतरेंगे। उन्होंने हाल ही में राष्ट्रीय स्तर की मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा था। उनकी फिटनेस और अनुशासन की तारीफ खेल जगत में की जाती है।सोनकिया ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात है। वे रोजाना तय अभ्यास सत्र के साथ फिटनेस पर विशेष ध्यान दे रहे हैं ताकि भारत के लिए पदक जीत सकें। इस प्रतियोगिता में एशिया के अनुभवी और शीर्ष मास्टर्स एथलीट्स हिस्सा लेंगे। आयोजन समिति के अनुसार, चेन्नई में खेल गांव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here