भोपाल के ए. सुरेश होंगे भारतीय अंडर-16 बास्केटबाल टीम के कोच

0

31 अगस्त से मंगोलिया में होगी फीबा अंडर-16 एशियन चैम्पियनशिप

(NST News) भोपाल. मंगोलिया में 31 अगस्त से सात सितम्बर तक होने वाली फीबा अंडर-16 एशियन बास्केटबॉल चैम्पियनशिप के लिए भोपाल के ए. सुरेश को भारतीय टीम का कोच नियुक्त किया गया है। भारतीय टीम 29 जुलाई से आईजी स्टेडियम, दिल्ली में अपनी तैयारियों में जुटी है। ए. सुरेश वर्तमान में भोपाल के पर्यावास भवन में आयुक्त, कोष एवं लेखा के पद पर कार्यरत हैं। सुरेश पहले भी जून 2025 में मालदीव में आयोजित फीबा अंडर-16 एशिया कप साबा क्वालीफायर्स में भारतीय टीम के कोच रह चुके हैं, जब टीम विजेता बनकर एशियन चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई की थी। इस बार भी सुरेश का अनुभव टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ग्रुप ए में भारत के साथ लेबनान, आस्ट्रेलिया और बहरीन की टीमें हैं। ग्रुप से शीर्ष दो टीमें अगले राउंड के लिए क्वालीफाई करेंगी। भारतीय बास्केटबॉल महासंघ द्वारा सुरेश को कोच बनाये जाने की खबर पर भोपाल के बास्केटबॉल समुदाय में खुशी का माहौल है। मुख्य खिलाड़ी और प्रशिक्षक मुख्तयार सिंह, संजय श्रीवास, मनोज गायकवाड, मनोज बुद्धिराज, अतुल श्रीवास्तव, कुमेल अब्बास, अवतार सिंह, उदयांश यादव, संजय पाटिल, उज्जवल तिर्की, कुलवंत पुरी, मुजीब उर रहमान, यशवंत कुशवाहा और विजय शर्मा ने सुरेश को बधाई दी और टीम के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। भोपाल के खिलाड़ी उम्मीद कर रहे हैं कि सुरेश की कोचिंग में भारतीय टीम मंगोलिया में बेहतरीन प्रदर्शन करेगी और देश का नाम रोशन करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here