23.7 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

भोपाल के आरव सोनी लगातार दूसरी बार स्टेट चैंपियन बने

भोपाल: राजधानी भोपाल के प्रतिभावान शटलर आरव सोनी नें भोपाल के ही प्रयान सचान को सीधे गेमों में 21-10, 21-12 से हराकर लगातार दूसरी बार बॉयज अंडर-11 में एमपी स्टेट चैंपियन बनने का गौरव अर्जित किया. विदिशा में संपन्न एमपी स्टेट 4थी मिनी और 59 वीं सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में बॉयज डबल्स अंडर-11 में आरव-प्रयान की जोड़ी उपविजेता बनी. इस प्रदर्शन के आधार पर आरव का चयन नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए हुआ हैं, जो वड़ोदरा (गुजरात) में खेली जाएगी.

विदिशा में खेले गए अंडर -11 के ख़िताबी मुकाबले में आरव ने आपने शानदार कोर्ट कवरेज और आक्रमक शैली से प्रयान को 21-10, 21-12 से पराजित किया. अंडर 11 के डबल्स फाइनल में भोपाल के ही अभिनव-अद्वैत की जोड़ी ने आरव-प्रयान को कांटे के मुकाबले में 24-22, 24-22 से हराया. यह चैंपियनशिप के श्रेष्ठ मुकाबलों में से एक रहा.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles