53 वीं राज्य तैराकी में भोपाल का शानदार प्रदर्शन जारी,अब तक जीते कुल 25 पदक

0

भोपाल। खंडवा में चल रही 53 वीं राज्य तैराकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन आज भोपाल के तेराको अनन्या गणेश ,अर्थ जैन और आर्यन एस गणेश ने अपने-अपने इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। प्रतियोगिता में भोपाल अब तक 8 स्वर्ण,11 रजत और 6 कांस्य पदक सहसहि कुल 25 पदक जीतकर टॉप की ओर बढ़ रहा है।

आज दूसरे दिन भोपाल ने 4 स्वर्ण , 6 रजत और 4 कांस्य पदक प्राप्त किए। आज कुल 31इवेंट्स हुए। भोपाल तैराकी संघ के सचिव रामकुमार खिलरानी ने बताया कि पाँच दिवसीय तैराकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन स्वर्ण पदक अन्वेश सिंह का 1500 मीटर फ्रीस्टाइल,अनन्या एस गणेश का बालिका ग्रुप -1 में 200 मीटर फ्री स्टाइल, अर्थ जैन का बालक -2 ग्रुप 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक और आर्यन एस गणेश का सीनियर गुरूप के 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में स्वर्ण आया। साथ ही अन्वेष सिंह ने 200 फ्री स्टाइल में रजत, दुर्विषा पवार 1500 मीटर फ्री स्टाइल महिला वर्ग रजत पदक प्राप्त किया। व्यक्तिगत स्पर्धा में ईशान सिंह, यशविका मरोठा,मौली आहूजा , अर्थ जैन ने अपने अपने ग्रुप में 1 -1 कांस्य पदक प्राप्त किए। आज कुल 5 रिले इवेंट हुए जिसमे भोपाल को 4 रजत पदक प्राप्त हुए। इस तरह भोपाल के अब तक 8 स्वर्ण ,11 रजत और 6 कांस्य पदक प्राप्त हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here