(NST News) भोपाल. राजधानी की युवा गोलकीपर नंदिनी चिदार का चयन 15वीं हाकी इंडिया जूनियर महिला नेशनल हॉकी चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 2 अगस्त से 14 अगस्त 2025 तक काकीनाडा (आंध्र प्रदेश) में आयोजित की जा रही है। नंदिनी इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। वे टीम की मुख्य गोलकीपर के तौर पर खेलेंगी। नंदिनी की इस उपलब्धि से भोपाल खेल जगत में खुशी की लहर है। हॉकी मध्यप्रदेश संघ द्वारा जारी सूची के अनुसार, राज्य भर से चुनी गई 18 खिलाड़ियों में नंदिनी के अलावा भोपाल, ग्वालियर, मुरैना, धार, जबलपुर और शाजापुर की प्रतिभाशाली बालिकाएं शामिल हैं। टीम की कोच सरोज सिंह राजपूत और मैनेजर राकेश गढ़वाल हैं। यह टीम 1 अगस्त को आंध्र प्रदेश के लिए रवाना होगी। यह जानकारी हाकी मप्र के जनरल सेक्रेटरी लोक बहादुर ने दी।
मध्यप्रदेश महिला जूनियर हॉकी टीम : अपूर्वा बुंदेला – ग्वालियर, नंदिनी चिदार – भोपाल (गोलकीपर), आयुषी पटेल – शाजापुर, ऋतिका अहिरवार – ग्वालियर, रोनक परमार – मुरैना, हुदा खान – भोपाल, पलक गुप्ता – ग्वालियर, चंचल यादव – मुरैना, समीक्षा यादव – ग्वालियर, राज रानी – भोपाल, अन्नू – भोपाल, कृष्णा शर्मा – ग्वालियर, काजल – ग्वालियर, स्नेहा पटेल – ग्वालियर, सानिया सईद – भोपाल, सुजाता जयंत – मुरैना, श्रेया मांझी – जबलपुर, रग्याशी बमनीया – धार, कोच:सरोज सिंह राजपूत
मैनेजर: राकेश गढ़वाल।


