भोपाल के कमल ने दिलाई जीत

0

भोपाल। कप्तान कमल कुशवाहा के शानदार प्रदर्शन से भारतीय थ्रोबॉल टीम ने पाकिस्तान को 15-12, 16-14 से हराया। भारतीय टीम ने इंटरनेशनल स्पोर्ट्स काउंसिल (कनाडा) द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में विजयी शुरुआत की। थ्रोबॉल प्रतियोगिता नेपाल में खेली जा रही है। शुक्रवार को वर्ल्ड गेम्स प्रतियोगिता में पाकिस्तान के अलावा भारतीय थ्रोबॉल टीम ने नेपाल को भी दूसरे मुकाबले में कोई मौका नहीं दिया और लगातार सेटों में 15-4, 15-8 से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। जहां भारत का मुकाबला मलेशिया से होगा। कमल के अलावा टीम में भोपाल के मिथुन वर्मा, चंद्रकांत हरडे और पवन तिवारी ने भी जीत में अहम भूमिका निभाई।