कोटरा में बाक्सिंग समर कैंप के खिलाड़ी पुरस्कृत

0

भोपाल। सरस्वती शिशु मंदिर कोटरा सुल्तानाबाद में पिछले दो महीने से चल रहे बाक्सिंग समर कैंप का शुक्रवार को समापन किया गया। भोपाल जिला ओलिंपिक एसोसिएशन के सचिव दीपक गौड़ ने बताया कि सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और ट्रॉफियां भेंट की गई। सभी को प्राचार्य जगन्नाथ सुहागपुरे ने पुरस्कृत किया।