भुवनेश्वर कुमार को लगी चोट, मैदान पर कलाई पकड़कर दर्द से परेशान दिखे भारतीय गेंदबाज

0

नई दिल्ली : भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। मैच के दौरान भारतीय गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को फॉलो थ्रू में चोट लग गई। न्यूजीलैंड की पारी के 16वें ओवर में बेवन जैकब्स के शॉट को रोकने की कोशिश में भुवनेश्वर की कलाई पर गेंद लगी। इसके बाद उन्हें दर्द से परेशान देखा गया और फिजियो को मैदान पर आकर उनकी जांच करनी पड़ी।

यह घटना भुवनेश्वर कुमार के ओवर की तीसरी गेंद पर हुई। इससे पहले ओवर की पहली गेंद पर ग्लेन फिलिप्स ने मिडविकेट की दिशा में पुल शॉट खेलकर दो रन लिए थे, जबकि दूसरी गेंद पर उन्होंने एक रन लिया। इसके बाद बेवन जैकब्स ने बैक ऑफ लेंथ गेंद पर लॉन्ग ऑफ के ऊपर से शानदार छक्का जड़ दिया। बेवन जैकब्स के इस शॉट को रोकने की कोशिश में भुवनेश्वर कुमार चोटिल हो गए। गेंद उनकी कलाई पर लगी। इसके बाद वह दर्द में अपनी कलाई और हाथ को सहलाते नजर आए। उन्हें अंगूठे में भी चोट लगने की आशंका थी। भारतीय टीम के फिजियो ने मैदान पर पहुंचकर उनकी जांच की। इसके बाद उन्हें राहत देने के लिए आइस पैक भी लाया गया।

कुछ देर उपचार लेने के बाद भुवनेश्वर कुमार ठीक नजर आए और उन्होंने गेंदबाजी जारी रखी। हालांकि, इस घटना के दौरान उनके चोटिल होने से भारतीय टीम की चिंता बढ़ गई थी। भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की पारी के बात करें तो उसके बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। न्यूजीलैंड ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का न्योता मिलने पर 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए।

ग्लेन फिलिप्स 40 गेंद में 82 रन बनाकर नाबाद रहे। वह टीम के सर्वोच्च स्कोर रहे। ग्लेन फिलिप्स के अलावा फिन एलन ने 24 गेंद में 45 रन बनाए। बेवन जैकब्स 16 गेंद में 31 और टिम सीफर्ट 17 गेंद में 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारत की ओर से मयंक यादव, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट लिए। बेवन जैकब्स को अर्शदीप सिंह ने रन आउट किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here