IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स में देखने को मिल सकते हैं बड़े बदलाव, पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भी नहीं आएंगे नजर

0

नई दिल्ली: आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। यह टीम नए कप्तान के साथ उतर सकती है वहींमीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भी नजर नहीं आएंगे। ऋषभ पंत ने पिछले सीजन में आईपीएल में वापसी करके ही टीम इंडिया में एंट्री की थी। उस समय भी पंत कप्तान ही थे। हालांकि इस बार स्थिति अलग नजर आ रही है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स को IPL 2025 के सीजन के लिए नए कप्तान की तलाश है। फ्रेंचाइजी के पास अक्षर पटेल के तौर पर अच्छा विकल्प हैं हालांकि वह मेगा ऑक्शन में भी अपने लिए कप्तान चुन सकती है। हालांकि, पंत को हटाए जाने का ये मतलब नहीं होगा कि फ्रेंचाइजी उन्हें रिटेन भी नहीं करेगी.मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स जिन खिलाड़ियों को रिटेन करेंगे उसमें ऋषभ पंत पहली पसंद हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here