IND Vs NZ: बेंगलुरु में टीम इंडिया का हुआ बुरा हाल, भारतीय टीम के सबसे छोटे टेस्ट स्कोर

0

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट में सरेंडर मूड में नजर आई। तू चल मैं आया कि तर्ज पर टीम के बल्लेबाज आउट हुए। पहले दिन का खेल रद्द होने के बाद फैंस को टीम इंडिया से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की उम्मीद थी लेकिन पहले सेशन में जो कुछ हुआ उसके बाद यह डर मंडरा रहा है कहीं टीम इंडिया बेंगलुरु टेस्ट में घर पर सबसे छोटा स्कोर न बना डाले।

लंच तक टीम का स्कोर छह विकेट पर 34 रन था। भारतीय टीम ने 25.2 ओवर में 8 विकेट खोकर 39 रन बनाए थे। टीम ने अपने सबसे छोटे स्कोर का रिकॉर्ड तो नहीं टूटने दिया लेकिन उनपर घर पर सबसे छोटा स्कोर बनाने का खतरा मंडरा रहा है। अपनी जमीन पर ही भारतीय बल्लेबाज न्यूजीलैंड पेसर्स की गेंद पर जैसे सरेंडर करते दिखाई दिए। 8 बल्लेबाजों में से पांच खिलाड़ी अपना खाता भी नहीं खोल पाए। टीम के लिए उस समय तक सबसे ज्यादा रन ऋषभ पंत ने बनाए थे जिनके बल्ले से 20 रन निकले।

टीम स्कोर ओवर पारी विपक्षी टीम ग्राउंड तारीख
भारत 75 30.5 1 वेस्टइंडीज दिल्ली 25 नवंबर 1987
भारत 76 20 1 साउथ अफ्रीका अहमदाबाद 3 अप्रैल 2008
भारत 83 38.5 4 इंग्लैंड चेन्नई 14 जनवरी 1977
भारत 83 27 1 न्यूजीलैंड मोहाली 10 अक्टूबर 1999
भारत 88 33.3 2 न्यूजीलैंड ब्रेबॉर्न 12 मार्च 1965
भारत 89 54.2 2 न्यूजीलैंड हैदराबाद 15 अक्टूबर 1969
भारत 90 30 3 वेस्टइंडीज इडन गार्डन्स 10 दिसंबर 1983
भारत 100 48.2 4 इंग्लैड वानखेड़े 18 मार्च 2006

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here